फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   center govt will take over himalayan states project

अब केंद्र सरकार के हाथ में होंगी हिमालयी राज्यों की परियोजनाएं

Wed, 10 May 2017 11:32 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला,देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला,देहरादून Updated Wed, 10 May 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
center govt will take over himalayan states project

उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी राज्यों में संचालित होने वाली परियोजनाओं की बागडोर केंद्र सरकार अब अपने हाथ में रखेगी। नेशनल हिमालयन मिशन के तहत अगले तीन साल के लिए जो कार्ययोजना तैयार की जा रही है, उसमें यह बात स्पष्ट कर दी गई है।

विज्ञापन


वजह यह है कि हिमालयी राज्यों ने जो परियोजनाएं संचालित की हैं उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं अपनाया गया। इससे जैव विविधता, वन्य जीवों को नुकसान हो रहा है। सड़कें बनाई गईं तो मलबा नीचे धकेल दिया गया। यह मलबा भूस्खलन का कारण बन रहा है और वनस्पतियों को क्षति पहुंच रही है। 
विज्ञापन


नेशनल हिमालयन मिशन की नोडल एजेंसी जीबी इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन एनवायरमेंट एंड डवलपमेंट हिमालयी राज्यों में अगले तीन साल की कार्ययोजना बना रहा है। इसमें विकास कार्यों के विभिन्न मॉडल बनाए जाएंगे। अब राज्य जो परियोजनाएं देंगे वह केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की कसौटी पर रखी जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इनके लिए एजेंसी का चयन केंद्र सरकार करेगी। परियोजना का संचालन भी केंद्र की देखरेख में होगा। इसमें राज्य का दखल नहीं रहेगा। हिमालयी राज्य जो परियोजनाएं चला रहे हैं, उन्हें केंद्र के ‘विकास, बिना विनाश’ फार्मूले के खिलाफ के विपरीत पाया गया है।

राज्य का रोड मैप तय करेगा केंद्रीय मंत्रालय

center govt will take over himalayan states project

तीन साल की इस कार्ययोजना में पर्वतीय क्षेत्रों में टनल, रोप-वे आदि के वर्क मॉडल भी तय किए जाने हैं। इसी आधार पर केंद्रीय मंत्रालय राज्य का रोड मैप तय करेगा। केंद्र का मूड इस बात से भी खराब है कि राज्य केंद्र की परियोजनाएं ढंग से संचालित नहीं कर पाए हैं।

हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण के लिए वर्ष 2015 में भारतीय वन्य जीव संस्थान ने जो रिपोर्ट दी है, उस पर अभी तक कार्य नहीं हुआ। इसी रिपोर्ट में कहा गया कि परियोजनाओं पर ढंग से काम नहीं हुआ।

जीबी पंत इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि अब हिमालयी राज्यों में कमीशंड प्रोजेक्ट चलेंगे। नेशनल हिमालयन मिशन के तहत हिमालयी विकास की बागडोर केंद्र के हाथ में रहेगी। अगले तीन साल की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed