फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   center give five hundred crore for himalaya.

हिमालय के लिए केंद्र ने दिए पांच सौ करोड़, डेटा बेस होगा तैयार

Wed, 14 Dec 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
center give five hundred crore for himalaya.
हिमालय - फोटो : gettyimages
हिमालय का डेटा बेस तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने पांच सौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे हिमालयी विविधता का अलग-अलग आंकड़ा तैयार हो सकेगा। डाटा बेस तैयार होने से हिमालय संरक्षण संबंधी परियोजनाएं चालू होगीं और शोध कार्य शुरू किए जाएंगे। विश्व भर के विज्ञानी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर अगले शोधों की कार्ययोजना तैयार करेंगे। विश्व स्तरीय एजेंसियां यहां प्रोजेक्ट शुरू करेगीं।
विज्ञापन


हिमालय के विश्व पटल पर न आ पाने की मुख्य वजह यहां आंकड़ों की कमी रही है। हिमालय का वृहत पैमाने पर डाटा बेस तैयार नहीं किया गया जिसकी वजह से हिमालयी विविधताओं के संबंध में विश्व के देशों को कम जानकारी रही है। हिमालयी इको सिस्टम सर्विसेस का ढंग से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। पर्वतीय देशों के फोरम में अब तक हिमालय शामिल नहीं है।
विज्ञापन


मोरक्को कन्वेंशन के आधार पर बनेगा एक्शन प्लान
मोरक्को में हुई कन्वेंशन आफ पार्टीज-22 में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों ने हिमालय के संबंध में विश्व के देशों के साथ विभिन्न मसलों पर समझौते किए। इन्हीं के आधार पर हिमालय पर पड़े रहे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को न्यूनतम करने और इको सिस्टम सर्विसेस का सटीक आकलन करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक वन एवं पर्यावरण डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि पांच सौ करोड़ धनराशि हिमालय के लिए स्वीकृत कर दी गई है। इससे हिमालयी क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed