फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census 99 Percent Work Completed 100 Percent in Nine Districts Uttarakhand News

Uttarakhand: प्रदेश में जनगणना का 99% काम पूरा, नौ जिलों में 100 फीसदी, आबादी में 26 प्रतिशत उछाल की संभावना

Sat, 23 May 2026 05:54 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 23 May 2026 05:54 PM IST
सार

प्रदेश में जनगणना का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रदेशभर में 1.26 करोड़ आबादी के मकानों तक जनगणना की टीम पहुंची है।

विज्ञापन
Census 99 Percent Work Completed 100 Percent in Nine Districts Uttarakhand News
जनगणना - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तराखंड में जनगणना का 99.1 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। पहले चरण के मकान गणना के दौरान जनगणना टीमों ने 1.26 करोड़ की आबादी के मकानों तक अपनी पहुंच बनाई है। 24 मई को पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में 25 अप्रैल से जनगणना के पहले चरण के तहत घर-घर मकान गणना का काम शुरू हुआ था। शुरुआत में काम कुछ धीमा रहा लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद काम में तेजी आई। खबर लिखे जाने तक प्रदेश में 99.1 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। अभी दो दिन का समय बचा हुआ है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में मकान गणना का 100 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसी प्रकार, नगर निगम श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, काशीपुर और रुड़की में भी 100 फीसदी काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन

अब जिलावार देखें तो देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार में कुछ काम बचा है। इसी प्रकार नगर निगमों में देखें तो देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार में काम बचा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि 24 मई तक सभी जिलों और निगमों का 100 फीसदी काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Roorkee: गर्मी से बचने के लिए मौत की छलांग, बुझ चुके कई घरों के चिराग, फिर भी नहीं रुक रहा जीवन से खिलवाड़

आबादी में 26 प्रतिशत उछाल की संभावना

2011 की जनगणना के दौरान जब मकान गणना हुई थी तो एक करोड़ 86 हजार लोगों तक पहुंच हुई थी। इस बार मकान गणना के दौरान एक करोड़ 26 लाख की आबादी तक पहुंच हुई है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड की आबादी में 26 प्रतिशत या इससे अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि आबादी के लिए जनगणना अगले साल 10 से 28 फरवरी के बीच होगी। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि राज्य की आबादी कितनी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed