फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CDA senior auditor arrested for taking bribe in dehradun

सीडीए के सीनियर ऑडिटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई करेगी मामले का खुलासा

Sat, 06 Apr 2019 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Apr 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
CDA senior auditor arrested for taking bribe in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रिंसिपल कंट्रोल ऑफ डिफेंस अकाउंट के सीनियर ऑडिटर आरके मीना को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में आरके मीना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। रिटायर्ड कर्नल ने इस बाबत सीबीआई से शिकायत की थी। जिसके बाद आज आरके मीना को गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। कोर्ट से वारंट के बाद आरोपी को देहरादून लाया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार वन दरोगा निलंबित
रामनगर (नैनीताल) में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ की संस्तुति पर वन संरक्षक ने शुक्रवार को रिश्वत लेने पर गिरफ्तार वन दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं, उत्तरी-दक्षिणी जसपुर रेंज से दो वन दरोगाओं को रामनगर रेंज भेजा गया है। इनमें से एक को गुलजारपुर में तैनाती दी जाएगी। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 काशीपुर की गुलजारपुर चौकी में तैनात जसपुर निवासी वन दरोगा शैलेंद्र चौहान अवैध खनन में सीज दो वाहनों को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया था। उसे विजिलेंस ने दो अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि वन दरोगा को निलंबित करने के लिए वन संरक्षक को पत्र लिखा गया है, क्योंकि डीएफओ स्तर पर वन दरोगा को निलंबित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएफओ को संस्तुति पत्र मिलने के बाद वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसडीओ उमेश चंद्र तिवारी को मामले की जांच सौंपी है। इसके साथ ही रिश्वतखोरी प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू हो गई। उत्तरी-दक्षिणी जसपुर रेंज में तैनात दरोगा खीम सिंह अधिकारी और भीम बहादुर को रामनगर रेंज में स्थानांतरित किया गया है। इनमें से किसी ने भी ज्वॉइन नहीं किया है। ज्वॉइनिंग के बाद किसी एक को गुलजारपुर चौकी में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed