फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CCTV cameras will place on UP and Himachal border in uttarakhand

उत्तराखंड: यूपी और हिमाचल के बार्डर पर बढ़ेगी चौकसी, निगरानी के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे 

Thu, 07 Mar 2019 08:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will place on UP and Himachal border in uttarakhand
सीसीटीवी

प्रदेश की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने-जाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके, इसके लिए दोनों प्रदेशों से लगी सीमाओं पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। योजना के लिए पुलिस मुख्यालय से 10 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले ये कैमरे सीमा पर लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रदेश में 84 ऐसे रास्ते हैं, जो सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे हैं। चुनाव के समय तो इन अंतर्राज्यीय सीमा पर किराये पर कैमरे लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस मुख्यालय ने इन सीमाओं पर स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक प्रदेश की सीमाएं सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं। ऐसे में पहले इन सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।

कैमरे लगने से सक्रिय अपराधियों की निगरानी की जा सकेगी। अधिकांश वारदातों के अनावरण में तीसरी आंख का बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में घटना को अंजाम देकर पड़ोसी राज्यों में शरण पाने वाले बदमाशों की धरपकड़ में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed