फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE suggested paper solving formula

सीबीएसई ने सुझाया पेपर हल करने का फॉर्मूला

Sun, 29 Dec 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBSE suggested paper solving formula
देहरादून। अगर आप इस बार 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सीबीएसई ने बीते वर्षों में टॉप करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का अध्ययन करने के बाद सवालों के जवाब लिखने के फॉर्मेट तैयार किए हैं। यह फॉर्मेट सभी स्टूडेंट्स को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई का मानना है कि अगर छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका में कुछ बातों का ख्याल रखें तो निश्चित तौर पर उसके एग्जाम ज्यादा स्कोरिंग साबित हो सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए उन स्टूडेंट्स की कॉपी को स्टडी किया जिन्होंने किसी भी विषय में 100 या 99 मार्क्स हासिल किए थे। उनके उत्तर लिखने के तरीकों का अध्ययन किया गया। इसके बाद यह फॉर्मेट जारी किया गया है।
विज्ञापन

साइंस में ऐसे लिखें उत्तर : साइंस में सवाल के जवाब को तीन हिस्सोें में बांटना होगा। हेडिंग, सब हेडिंग और फिर मुख्य बिंदु। इन तीनों पर फोकस रहेगा तो निश्चित तौर पर बेहतर अंक आएंगे। एशियन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल एवीडी थपलियाल का कहना है कि एक और दो अंक वाले प्रश्नों के जवाब एक शब्द या एक लाइन में हों तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइंस में ऐसे लिखें उत्तर : पहले इंट्रोडक्शन दें। इसके बाद मुख्य उत्तर लिखें। जवाब में जो भी वर्ष या तिथि हो, उसे अंडरलाइन जरूर कर दें। कोशिश करें कि अपने उत्तर को तीन हिस्सों में बांटकर लिखें।

गणित में ऐसे लिखें उत्तर : टॉपिक की शुरुआत, फॉर्मूला और मुख्य स्टेप और अंतिम उत्तर गणित के सवाल बनाने के लिए ये फॉर्मेट सबसे सही है। विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल एके सिंह के मुताबिक गणित में फॉर्मूला और मुख्य स्टेप को क्लियर लिखें। कमोवेश इन मुख्य विषयों से जुड़े सभी विषयों में इसी तरह से जवाब लिखकर बेहतर स्कोर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed