{"_id":"5c39fc21bdec2273504f6f5c","slug":"cbse-change-seven-papers-date-cbse-exam-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने 12वीं के सात पेपर की तारीख बदली, अब इस दिन होंगे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने 12वीं के सात पेपर की तारीख बदली, अब इस दिन होंगे पेपर
Sun, 13 Jan 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले सात पेपर की तारीख बदल दी है। अब यह सभी पेपर नई तिथि पर होंगे। बदला हुआ परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
नए कार्यक्रम के मुताबिक,28 मार्च को होने वाला इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस और कंप्यूटर साइंस का पेपर अब दो अप्रैल को होगा। इसी प्रकार फिलॉसॉफी, एंटरप्रेन्योरशिप, लाइब्रेरी एंड इंफो साइंस और ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर स्टडीज विषय की परीक्षा अब दो अप्रैल के बजाए चार अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
इन विषयों के अलावा बाकी विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड एग्जाम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। बोर्ड का रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन