पेपर की गलतियों पर सीबीएसई सतर्क, बोर्ड ने लागू की नियमावली, छात्रों को दी सलाह
- छात्रों को सलाह, पेपर की त्रुटि की जानकारी केंद्र को दें
- 24 घंटे के भीतर बोर्ड लेगा पेपर पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अगर किसी पेपर में गलती सामने आती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने पिछले साल से पेपर विसंगति की नियमावली जारी कर दी है। इस साल भी इस नियमावली के तहत एहतियात बरती जा रही है।
इन दिनों सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान अगर किसी केंद्र या शहर में पेपर में कोई त्रुटि होती है तो उसे तुरंत बदलना संभव नहीं है। लिहाजा, बोर्ड ने विसंगति से संबंधित नियमावली जारी की है। इसके तहत पेपर में विसंगति होने पर छात्र को अपने परीक्षा केंद्र पर सूचना देनी होगी। इसके बाद वह सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के पास चली जाएगी।
मार्किंग स्कीम में बदलाव करेगा
परीक्षा के दिन ही सीबीएसई की ओर से विषय विशेषज्ञों से इस पेपर का अवलोकन कराया जाएगा। चूंकि सीबीएसई को परीक्षा आयोजन के 24 घंटे के भीतर सभी परीक्षा केंद्रों से पेपर की रिपोर्ट आती है। इसलिए तुरंत बदलाव संभव नहीं है। लिहाजा, बोर्ड उसी हिसाब से अपनी मार्किंग स्कीम में बदलाव करेगा।
यानी अगर कोई प्रश्न गलत होगा या गलत प्रिंट हो गया होगा तो उसे मार्किंग स्कीम से हटाया जा सकता है। सीबीएसई न केवल परीक्षा केंद्र बल्कि अन्य माध्यमों से भी पेपर से संबंधित रिपोर्ट हासिल करता है। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड ने हर तरह से परीक्षा को छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाया है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। आराम से परीक्षा दें।