{"_id":"632ff0482e725a24174deb48","slug":"cbi-raids-in-dehradun-in-child-pornography-case-interrogates-many-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cbi Raid In Dehradun: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई ने देहरादून में मारे छापे, कई लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cbi Raid In Dehradun: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई ने देहरादून में मारे छापे, कई लोगों से की पूछताछ
Sun, 25 Sep 2022 11:39 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:39 AM IST
सार
इंटरपोल ने सीबीआई को बताया था कि भारत और कुछ अन्य देशों में बच्चों के शारीरिक शोषण से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। शुरुआती जानकारी इंटरपोल न्यूजीलैंड से मिली थी।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरपोल के इनपुट पर सीबीआई ने शनिवार को देहरादून में छापे मारे। चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। सीबीआई ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत 20 राज्यों में 56 जगहों पर छापे मारे हैं। देहरादून में भी कई लोगों से पूछताछ की गई है। कई लोगों को चिन्हित भी किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ बच्चों के शारीरिक शोषण से जुड़ी सामग्री इंटरनेट पर शेयर की हैं। बल्कि, उन्हें ब्लैकमेल भी किया है।
देहरादून में सीबीआई के छापों के बारे में जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सर्क्यूलेशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लाइटेशन मटेरियल (सीएसईएम) के दो मामले दर्ज किए हैं। इंटरपोल ने सीबीआई को बताया था कि भारत और कुछ अन्य देशों में बच्चों के शारीरिक शोषण से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। शुरुआती जानकारी इंटरपोल न्यूजीलैंड से मिली थी।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन को सीबीआई ने मेघ चक्र नाम दिया है। इसके तहत 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनमें से देहरादून भी एक है। सूत्रों के मुताबिक यहां पर तीन जगहों पर 10 लोगों से पूछताछ की गई है। इनके डिवाइस के आईपी एड्रेस इस तरह की सामग्री वायरल होने में सामने आए हैं। ऐसे में इन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इस ऑपरेशन को सीबीआई ने मेघ चक्र नाम दिया है। इसके तहत 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनमें से देहरादून भी एक है। सूत्रों के मुताबिक यहां पर तीन जगहों पर 10 लोगों से पूछताछ की गई है। इनके डिवाइस के आईपी एड्रेस इस तरह की सामग्री वायरल होने में सामने आए हैं। ऐसे में इन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।