{"_id":"6ac4067364055b3db109a21b","slug":"caught-driving-under-the-influence-of-alcohol-vehicle-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1083420-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा, सीज
Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में एक चालक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार रविवार रात क्षेत्र में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक थार वाहन को रोककर चालक की जांच की गई। जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि दिल्ली के शहादरा निवासी चालक मयंक कश्यप को शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में न्यायालय का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब का सेवन कर वाहन न चलाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन