फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAU Red and CAU Yellow started with victory

सीएयू रेड और सीएयू यलो ने किया जीत से आगाज

Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
CAU Red and CAU Yellow started with victory
दूसरे स्व. हंसा धनै वूमेंस टी-20 चैलेंजर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएयू रेड और सीएयू यलो ने जीत से आगाज किया। सीएयू यलो ने सीएयू पिंक को दस विकेट से और सीएयू रेड ने सीएयू ब्ल्यू को आठ रन से हराकर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीता। रविवार को महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में सीएयू पिंक ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में छह विकेट खोकर 81 रन बनाए। सोनिया ने 21, सैफिना ने 18, गायत्री ने 17 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएयू यलो ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिलकर दस विकेट से मैच जीत लिया। ज्योति गिरी ने 46 व रीना ने नाबाद 31 रन बनाए। वहीं, सीएयू रेड और सीएयू ब्ल्यू के बीच खेले गए दूसरे मैच में सीएयू रेड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सात विकेट खोकर 101 रन बनाए। अंजू तोमर ने 31, कंचन परिहार ने 24 रन बनाए। सीएयू ब्ल्यू के लिए नजमा ने तीन, अमीषा व सरिता ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएयू ब्ल्यू 18 ओवर में पांच विकेट पर 93 रन पर सिमट गई और आठ रन से मुकाबला हार गई। सीएयू रेड के लिए अंजू तोमर ने दो व रुचि चौहान ने एक विकेट झटका। इससे पहले मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह धनै ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, सीएयू प्रवक्ता संजय गुसाईं, मैनेजर क्रिकेट आपरेशन अमित पांडे, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed