फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAU APEX meeting has been ruckus

हंगामेदार रही सीएयू एपैक्स की बैठक

Wed, 12 Feb 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
CAU APEX meeting has been ruckus
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की एपैक्स बॉडी की बैठक हंगामेदार रही। सचिव पद को लेकर हुई चर्चा में कई सदस्यों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए। इस पद पर कई सदस्यों की दावेदारी सामने आई और किसी नाम पर आम सहमति बनती नजर नहीं आई। कई बार तीखी बहस भी हुई। यही वजह रही कि बैठक को बीच में स्थगित कर अगले दिन के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

देहरादून में हुई सीएयू एपैक्स बॉडी की बैठक अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला की अध्यक्षता में की गई। बैठक में स्थानीय क्रिकेट को लेकर चर्चा की गई और इसमें सुधार पर जोर दिया। इसके बाद खाली पड़े सचिव पद को लेकर चर्चा हुई। इसे लेकर कई सदस्यों की महत्वाकांक्षाएं भी जगजाहिर हुई तो किसी ने अन्य सदस्य का समर्थन किया। किसी एक नाम पर आम सहमति बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। वहीं, कई सदस्यों ने सीएयू में हस्तक्षेप को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सदस्यों के बीच काफी देर तक बहस भी होती रही। कोई नतीजा न निकलता देख बैठक अगले दिन के लिए स्थगित की।
विज्ञापन

एक महिला खिलाड़ी पर भी विरोध
सूत्रों ने बताया कि बैठक में सीनियर टीम की एक महिला खिलाड़ी के नाम पर भी विरोध जताया गया। कई सदस्यों ने खिलाड़ी को अनावश्यक रूप से प्रोत्साहन देने को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि सभी खिलाड़ियों प्रति एक समान रवैया होना चाहिए। कई सदस्य ने इस खिलाड़ी द्वारा कैंप में उपस्थिति दर्ज न कराने को लेकर भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed