फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cash and jewelery stolen from village development officer's house in Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर में ग्राम विकास अधिकारी के घर से नकदी और आभूषण चोरी

Sun, 09 Jun 2024 05:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from village development officer's house in Vikasnagar
सहसपुर थाना क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी के घर से चोर करीब 70 हजार की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। उन्होंने बाथरूम में लगे नल तक को भी नहीं छोड़ा। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्राम विकासनगर अधिकारी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सहसपुर क्षेत्र में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में खुशहालपुर में लूट के बाद चकराता ब्लॉक में फिर से चोरी की घटना हो गई। पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के शंकरपुर रोड, डाकबंगला के पास निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि सात जून को सुबह छह बजे वह परिवार के साथ अपनी मां का इलाज कराने दिल्ली गए थे। बताया कि शनिवार की सुबह चार बजे घर वापस लौटे तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। बताया कि पीछे और अंदर के दरवाजों के सभी ताले टूटे थे। आलमारी का लॉकर भी टूटा था। सारा सामान बिखरा हुआ था। बताया कि आलमारी में रखी करीब 70 हजार की नकदी, पूजा स्थल पर रखा चांदी का नारियल, मूर्ति, कलश, नाक की लौंग और इयररिंग गायब थे। बताया कि चोर बाथरूम में तोड़फोड़ कर नल तक उखाड़ कर ले गए। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed