फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case will be filed against those who evade GST, government will honor big GST payers

Uttarakhand: जीएसटी चोरों पर होगा मुकदमा, जमा करने वाले होंगे सम्मानित, वित्त मंत्री ने बैठक में लिए अहम फैसले

Wed, 20 Jul 2022 12:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 PM IST
सार

राज्य में कर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मकसद से एफआईआर दर्ज कराई जाए। इससे कर चोरी की घटनाओं को रोक पाना आसान होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिस भी जीएसटी केंद्र से कम राजस्व मिल रहा है, उसकी समीक्षा की जाए।  

विज्ञापन
Case will be filed against those who evade GST, government will honor big GST payers
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जीएसटी चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा जबकि बड़े जीएसटी अदाकर्ताओं को सरकार सम्मानित करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को बैठक में यह निर्देश दिए। मंगलवार को रिंग रोड स्थित आयुक्त कर कार्यालय के हॉल में बैठक हुई। इसमें मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य का कर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए।

विज्ञापन


इसके लिए विभागीय अधिकारी युद्ध स्तर पर काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य में कर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मकसद से एफआईआर दर्ज कराई जाए। इससे कर चोरी की घटनाओं को रोक पाना आसान होगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं में कर चोरी की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए ऑडिट करें और ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करें। अगर कोई विभागीय अधिकारी इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। व्यापारियों को जीएसटी की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अगर संभव हो तो बैठक में डीलर को भी बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सड़कों के धर्मकांटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे 

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य सड़कों पर पड़ने वाले धर्मकांटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे मालवाहक वाहनों की सही जानकारी मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि जिस भी जीएसटी केंद्र से कम राजस्व मिल रहा है, उसकी समीक्षा की जाए।  

सर्विस चार्ज में गड़बड़ी करने वाले होंगे चिन्ह्ति

बैठक में मंत्री अग्रवाल ने देश में सबसे पहले सर्विस चार्ज को लेकर जागरुकता फैलाने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अब भी सर्विस चार्ज ले रहे हैं और उसे टर्न ओवर में नहीं दिखा रहे हैं, उनकी पहचान की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, विभागीय सचिव दिलीप जावलकर, आयुक्त कर इकबाल अहमद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra 2022: सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed