फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered against manager under various sections

Dehradun News: प्रबंधक पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2024 03:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against manager under various sections
सोसाइटी की आड़ में निवेशकों से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक पीड़ित निवेशक की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


तहरीर में ग्राम खारसी तहसील चकराता निवासी जयपाल सिंह ने कहा कि वह वर्तमान में क्वांसी बाजार में रहते हैं। क्वांसी बाजार में वर्ष 2018 में जन शक्ति मल्टीपरपज को-ओपरेटिव सोसाइटी का कार्यालय खोला गया। सोसाइटी ने क्वांसी निवासी विरेेंद्र सिंह को प्रबंधक नियुक्त किया।
विज्ञापन




कहा, विरेंद्र सिंह ने उन्हें और आसपास के गांव के लोगों को आरडी, डीडीपी, एफडीआर के माध्यम से निवेश करने को कहा। विरेंद्र सिंह के विश्वास में आकर लोगों ने बचत योजना में प्रति दिन के हिसाब से 100 से लेकर एक हजार रुपये तक निवेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने एफडीआर के माध्यम से पैसा जमा किया। लोगों ने करीब 35-40 लाख रुपये का निवेश किया। उन्होंने भी प्रबंधक के कहने पर 1.88 लाख रुपये का निवेश किया। एफडीआर व डीडीआर की समयावधि पूरी होने पर जब निवेशकों ने अपने पैसों मांगे तो प्रबंधन ने बताया कि पैसे हेड ऑफिस से आएंगे।



निवेशकों की शिकायत पर वर्ष 2021 में वित्तीय अनियमितताओं के कारण सोसाइटी का खाता फ्रीज कर दिया गया। जब उन्होंने और अन्य लोगों ने जमा धनराशि मांगी तो प्रबंधक ने उसके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आत्महत्या कर उन्हें फंसाने की धमकी दी।


थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी, उत्तराखंड जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण और इनामी चिट फंड धन परिचालन योजना अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच एसआई जसपाल गुसांई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed