फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered against bank officer and woman on court orders accused of abetting suicide

Dehradun News: कोर्ट के आदेश पर बैंक अधिकारी और महिला के खिलाफ केस दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 26 Jan 2024 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि बीते 25 नवंबर की रात को उनका बेटा मुकुल भट्ट दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। अगले दिन सुबह उन्होंने उसे फोन किया तो पुलिस कर्मियाें ने उठाया और कहा कि उनके बेटे की मृत्यु हो गई है।
 

विज्ञापन
Case registered against bank officer and woman on court orders accused of abetting suicide
कोर्ट

विस्तार

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसकी महिला मित्र और एक सहायक बैंक प्रबंधक के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर मृतक के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन


अधिवक्ता विक्रम पुंडीर और अधिवक्ता बीना लखेड़ा के माध्यम से हरिकिशन भट्ट निवासी नथुवावाला ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। पीड़ित का आरोप है कि बीते 25 नवंबर की रात को उनका बेटा मुकुल भट्ट दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। अगले दिन सुबह उन्होंने उसे फोन किया तो पुलिस कर्मियाें ने उठाया और कहा कि उनके बेटे की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि मुकुल मोहकमपुर में हनुमान मंदिर के पास ट्रेन से कट गया। मुकुल की काॅल डिटेल चेक की गई तो उसने अंतिम बार अश्रुति भट्ट उर्फ प्राची निवासी सहस्रधारा रोड और एसबीआई रामपुर के सहायक प्रबंधक पीयूष सिंह निवासी पटना बिहार के साथ लंबी बात की थी। एक ही दिन में मुकुल ने प्राची को 25 से अधिक बार फोन किया था। जिस पर उसके पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने उक्त दोनों के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की या दोनों ने उसे ट्रेन के आगे फेंककर हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Republic Day 2024: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति में डूबी देवभूमि; तस्वीरों में देखें खास झलक

उन्होंने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और तमाम साक्ष्य भी उपलब्ध कराए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। जिस पर वे कोर्ट की शरण में गए। नेहरू काॅलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed