फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case regarding the death of retired DGM of ONGC in Dehradun

Dehradun News: देहरादून में ओएनजीसी के रिटायर्ड डीजीएम की मौत के मामले में केस

Mon, 08 Apr 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Case regarding the death of retired DGM of ONGC in Dehradun
ओएनजीसी के रिटायर्ड डीजीएम हरीश चंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा गत 30 मार्च को धूलकोट जंगल के पास उस समय हुआ था, जब हरीश चंद्र अपने दोस्तों के साथ साइकिलिंग करने चकराता की ओर निकले थे।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि अक्षय निवासी नेश्विला रोड देहरादून ने बताया कि बीती 30 मार्च को उसके पिता हरीश चन्द्र सिंह रावत अपने दोस्तों के साथ साइकिल से चकराता की ओर जा रहे थे। उनके साथी विशाल का सुबह करीब आठ बजे फोन आया। बताया कि पिता को किसी वाहन ने धूलकोट के जंगल के पास टक्कर मार दी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू की थी। आसपास सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से आरोपी की पहचान करने में मुश्किल हुई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed