फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed on spreading misinformation of ramesh pokhriyal nishank

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक के खिलाफ दुष्प्रचार पर पोर्टल पर केस

Thu, 20 Feb 2020 08:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Feb 2020 08:48 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को हटाने की साजिश में मंत्री निशंक को किया था आरोपित
  • मंत्री के कार्यालय प्रभारी ने डालनवाला कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
Case filed on spreading misinformation of ramesh pokhriyal nishank
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने की साजिश में शामिल बताकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले पोर्टल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया और पोर्टल ग्रुपों में पिछले शुक्रवार से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलने संबंधी खबरों की होड़ लगी थी। रमेश पोखरियाल निशंक नियमित कार्यक्रम के तहत दून आए तो यह मामला और गरमा गया। तब से मुख्यमंत्री के समर्थन और विरोध में खबर प्रसारित हो रही है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में एक पोर्टल ने मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। मंत्री की कड़ी नाराजगी के बाद दून में कैंप कार्यालय के प्रभारी बाल किशन चमोली ने डालनवाला में पोर्टल संचालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पोर्टल ने असभ्य और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपदस्थ करने और उनके विरुद्ध साजिश में शामिल होना बताया। अपमानित करने की नीयत से खबर को व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रसारित किया। इससे मंत्री निशंक की छवि को क्षति पहुंची है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed