{"_id":"7b98cdd5eb0509b6623aef0b869a1ba6","slug":"case-filed-on-environment-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग से बाहर निकला भ्रष्टाचार का जिन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग से बाहर निकला भ्रष्टाचार का जिन्न
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले घूस लेते हुए स्टिंग ऑपरेशन में फंसे पर्यावरण अधिकारी चंदन सिंह रावत पर कार्रवाई की चाबुक चल गई है।
विज्ञापन
पैंतरेबाजी में उलझा रहा मामला
आरोपी अफसर के खिलाफ शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। देहरादून में 21 नवंबर 2011 को एक चैनल की ओर से किए गए स्टिंग आपरेशन में पर्यावरण अधिकारी चंदन सिंह रावत को रिश्वत लेते दिखाया गया था।
तब मामला उछला तो सीडी लेकर जांच के आदेश दिए गए थे। तब से मामला जांच की पैंतरेबाजी में उलझा रहा। कुछ दिन पहले यह मामला सुर्खियों में आया तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आला अफसरों ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
वैज्ञानिक अधिकारी प्रशासन एसएस पाल ने दो दिन पहले नेहरू कालोनी थाने में तहरीर दी। पड़ताल के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात पर्यावरण अधिकारी चंदन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। एसओ नेहरू कालोनी ओमबीर रावत के मुताबिक मुकदमे के साथ सीडी भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
स्मैक में ठेकेदार समेत दो बंदी
डालनवाला की आराघर पुलिस ने बाइक सवार सोहन सिंह निवासी डोईवाला और मुनेश ठेकेदार निवासी प्रेमनगर को चेकिंग के दौरान रोक लिया। तलाशी में उनसे दस-दस ग्राम चरस मिली है।