फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed for embezzling money by doing fake insurance

Dehradun News: फर्जी बीमा कर रुपये हड़पने पर सीएससी संचालक पर केस

Sun, 23 Feb 2025 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed for embezzling money by doing fake insurance
त्यूणी थाना पुलिस ने एक किसान का फर्जी कृषि बीमा कर 1,68,900 रुपये हड़पने के मामले में सीएससी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर कई अन्य किसानों ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अभी सीएससी संचालन फरार चला रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में त्यूणी के भागवत गांव निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि मनीष क्षेत्री नाम के व्यक्ति का त्यूणी में एक सीएससी सेंटर है। बताया कि उन्होंने सेंटर से 2023 से लेकर 2025 तक के कृषि बीमा के लिए आवेदन कराया था। इसके लिए संचालक को 1,68,900 रुपये का भुगतान किया। बताया कि जांच करने पर पता चला कि सीएससी संचालक ने बीमा नहीं किया। उसने गलत और संपादित रसीद देकर भ्रमित किया। अब वह त्यूणी क्षेत्र छोेड़कर जा चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि क्लेम धनराशि 13,29,710 रुपये है। धोखाधड़ी के चलते बीमा धनराशि का क्लेम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीएससी संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ और लोगों से भी धोखाधड़ी की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी सीएससी सेंटर से कृषि बीमा करवाने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर पुष्टि करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed