फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Case filed against directors of Jalandhar company for cheating of 25 lakhs

Dehradun: 25 लाख की ठगी में जालंधर की कंपनी के डायरेक्टरों पर मुकदमा, पार्टनर बनाने का दिया था झांसा

Mon, 13 Feb 2023 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2023 04:43 PM IST
सार

मामले में राहुल कुकरेती निवासी एमडीडीए कॉलोनी, जीएमएस रोड ने एसएसपी को शिकायत की थी। कुकरेती की नर्मदा ट्रेडर्स के नाम से फर्म है।

विज्ञापन
Dehradun News: Case filed against directors of Jalandhar company for cheating of 25 lakhs
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

25 लाख रुपये की धोखाधड़ी में जालंधर की एक कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने जीएमएस रोड निवासी एक व्यक्ति को कंपनी में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर यह रकम हड़पी थी। इसके बाद न तो डील के हिसाब से सामान भेजा और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में राहुल कुकरेती निवासी एमडीडीए कॉलोनी, जीएमएस रोड ने एसएसपी को शिकायत की थी। कुकरेती की नर्मदा ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वह लेवल वन इंडिया कंपनी के डायरेक्टर व रीजनल सेल्स मैनेजर ईस्ट आलोक राय के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


Haridwar: दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही बैठा रहा कुछ देर, फिर खुद ही किया पुलिस को फोन
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी को लेकर बात हुई तो आरोपी ने पीड़ित को कंपनी में हिस्सेदार बनाने और सामान स्टॉक कर डिमांड आने पर उसकी सप्लाई का झांसा दिया। आरोप है इसकी एवज में पीड़ित से आरोपियों ने अपने दिए बैंक खातों में 25 लाख रुपये जमा करा लिए।

इसके बाद न पार्टनर बनाया, न ही सामान की सप्लाई उनके पास भेजी गई। आरोप है कि धोखाधड़ी में आलोक राय के साथ कंपनी के अन्य डायरेक्टर चंदन शर्मा, अभिनव हांडा, दीपक हांडा, अमित ढाल, राहुल शर्मा, आरती, बॉबी शामिल रहे। पीड़ित को बाद में पता लगा कि आरोपियों ने उन्हें फर्जी दस्तावेज बनाकर भेजे। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed