फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case filed against village head and VDO

स्कूल के 90 हजार ‘डकार’ गए प्रधान और वीडीओ

Mon, 10 Mar 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, भीमताल
अमर उजाला, भीमताल Updated Mon, 10 Mar 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
case filed against village head and VDO

कक्षा कक्ष निर्माण के लिए मिली सरकारी धनराशि के गबन के मामले में शिक्षा विभाग ने ओखलकांडा ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के खिलाफ पटवारी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

राजस्व पुलिस के अनुसार 2008-09 में सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवनगर डालकन्या में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख 95 हजार रुपए मंजूर हुए थे।
विज्ञापन


यह धनराशि ग्राम निधि के रूप में ग्रामसभा के खाते में जमा कराई गई। कुछ समय बाद डालकन्या के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की ओर से 2 लाख रुपए अवमुक्त कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार नोटिस भेजा
मगर अधूरा छोड़ फिर काम बंद कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्य पूरा करने के लिए ग्राम प्रधान को कई बार नोटिस भेजा पर कुछ नहीं हुआ।

विभाग ने अधूरे कार्य की अवर अभियंता से जांच कराई तो पता चला कि कार्य में अब तक 1 लाख 10 हजार रुपए खर्च हुए हैं। आहरित किए गए 90 हजार रुपए का कोई हिसाब नहीं मिला और न ही प्रधान कुछ बता पाए।


दो दिन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद ने जीआईसी पतलोट के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र आर्य को मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

सरकारी धनराशि के गबन की रिपोर्ट दर्ज
गौनियारों के पटवारी गंगा दत्त पलड़िया ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर प्रधान गिरधर पनेरू और तत्कालीन वीडीओ के खिलाफ सरकारी धनराशि के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पता लगाया जा रहा है कि जब ये धनराशि आहरित हुई तब वीडीओ कौन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed