{"_id":"6866e4ed914c6714590dc9b6","slug":"case-filed-against-unknown-car-driver-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-730374-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 04 Jul 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सभावाला निवासी खुर्शीद ने बताया कि 21 जून को उनका बेटा शोएब बाइक से घर जा रहा था। लक्ष्मीपुर में पेट्रोल पंप के पास एक कार ने तेजी और लापरवाही से उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे देहरादून स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया कि उसके बेटे के सिर पर गंभीर चोट आईं थी। 27 जून को उनके बेटे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन