फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against three people

Dehradun News: हत्या के आरोप में हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people
कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल इंटेक में एक अप्रैल को मृत मिले हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बद्रीपुर निवासी जितेंद्र सिंगली उर्फ मनु (23) की मां ने तीन व्यक्तियों पर हत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पांवटा के बद्रीपुर निवासी गगनदीप, इंद्रजोत सिंह और हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरोली निवासी अर्शदीप उर्फ डेपो के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि बद्रीपुर निवासी मृतक की माता अमृत कौर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि एक अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में उनका पुत्र जितेंद्र सिंगली उर्फ मनु का शव कुल्हाल इंटेक में मृत पाया गया था। 30 मार्च को वह अपनी कार से घर से निकला था। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके बेटे की मौत आकस्मिक नहीं, बल्कि साजिश और हत्या का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तीनों नामजद लोगों का उनके बेटे से विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी और द्वेष था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed