फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against six shopkeepers for adulteration of food items on Chardham Yatra routes Dehradun news

Uttarakhand: चारधाम यात्रा मार्गों में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी, छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 30 May 2024 03:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 May 2024 03:37 PM IST
सार

चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावट खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 325 दुकानों का निरीक्षण किया गया। और  155 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
Case filed against six shopkeepers for adulteration of food items on Chardham Yatra routes Dehradun news
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्गों में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


अब तक 325 दुकानों का निरीक्षण कर 155 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन से 500 सैंपलों की जांच की गई। गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी है। उपायुक्त गढ़वाल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी या एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 355 दुकानों का निरीक्षण कर 155 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल टेस्टिंग वैन से लिए 500 सैंपल

मोबाइल टेस्टिंग वैन की टीम ने पूरे यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के साथ खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनों की जांच की। इस दौरान 500 से अधिक सैंपल लिए गए। इनमें किसी भी सैंपल में कोई मिलावट नहीं पाई गई। जल्द मोबाइल टेस्टिंग वैन को गंगोत्री-युमनोत्री यात्रा मार्ग पर भी सैंपलों की जांच के लिए भेजा जाएगा। मोबाइल वैन में नमूनों की जांच के लिए एक डिप्टी कमिश्नर व एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  चार जून के बाद प्रशासनिक फेरबदल के आसार, कुछ अफसरों के प्रदर्शन से नाखुश सीएम

आम जनता के लिए टोल फ्री नंबर

विभाग ने मिलावट की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 180018042 जारी किया है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के मिलावट या एक्सपायरी सामान बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो वह टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

फलों को कैल्शियम कार्बाइड से पकाने की भी जांच

फलों को कैल्शियम कार्बाइड से पकाने व कलर करने की विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने निरंजनपुर सब्जी मंडी, नेहरु कालोनी सब्जी मंडी, आराघर सब्जी मंडी तथा 6 नंबर पुलिया सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया गया। टीम नेतरबूज, खरबूज, पतीता, आम, केला के 9 नमूने लेकर जांच के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed