फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun CBI filed case against accused senior section engineer in case of embezzlement in railway traction de

Dehradun: रेलवे के ट्रैक्शन डिपो में गबन का मामला, CBI ने आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर दर्ज किया मुकदमा

Fri, 14 Jun 2024 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 07:56 PM IST
सार

पिछले साल हर्रावाला स्थित टीआरडी में गड़बड़ी और सामान की हेराफेरी की शिकायत सीबीआई को की गई थी। इसके बाद सीबीआई ने रेलवे से अनुमति लेने के बाद हर्रावाला स्थित इस डिपो का निरीक्षण किया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Dehradun CBI filed case against accused senior section engineer in case of embezzlement in railway traction de
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलवे के ट्रैक्शन रिचार्ज डिपो (टीआरडी) में हुई सामान की हेराफेरी के मामले में सीबीआई तत्कालीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्रीराम मीणा के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मीना ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग पर प्रयोग होने वाले करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा के ट्रैक्शन उपकरणों का गबन किया है। इसके लिए मीणा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज भी बनाए थे। सीबीआई ने इस मामले में करीब 10 महीने तक जांच की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल हर्रावाला स्थित टीआरडी में गड़बड़ी और सामान की हेराफेरी की शिकायत सीबीआई को की गई थी। इसके बाद सीबीआई ने रेलवे से अनुमति लेने के बाद हर्रावाला स्थित इस डिपो का निरीक्षण किया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्र से नए ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक के 25 केवी ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन का काम मैसर्स मनराज इंटरप्राइजेज नई दिल्ली को दिया गया था। इस फर्म ने 20 अक्तूबर 2018 को काम शुरू किया और 30 सितंबर 2020 को खत्म कर दिया। इसके बाद इस ट्रैक्शन लाइन के निर्माण के बाद जो उपकरण बचे उन्हें फर्म ने रेलवे विकास निगम के वीरभद्र स्टेशन के कार्यालय में सौंप दिए।
विज्ञापन


Uttarakhand: उद्यान घोटाला...आरोपी बवेजा को निदेशक बनाने को लेकर पूर्व और मौजूदा मंत्री ने झाड़े हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र रेलवे स्टेशन हर्रावाला स्थित टीआरडी के अंतर्गत आता है। इसका इंचार्ज उस वक्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्रीराम मीणा था। जो बचे हुए उपकरण थे उन्हें रेल विकास निगम के सीनियर मैनेजर विनोद शर्मा ने टीआरडी इंचार्ज हर्रावाला को सौंप दिए। इसके लिए उपकरणों की एक लिस्ट पर मीणा ने हस्ताक्षर भी किए। लेकिन, डिपो में जो उपकरण रखे जाने थे उनके स्थान पर दूसरे उपकरणों को रख दिया गया। इसके लिए मीणा ने वहां से ओरिजनल सूची के स्थान पर फर्जीवाड़ा कर बनाई सूची को रख दिया। आरोप है कि मीणा ने करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा के ये उपकरण कहीं गायब करा दिए। प्राथमिक जांच के दौरान ही मीणा को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया था। अब जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने मीणा के खिलाफ गबन, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed