फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against husband for giving triple talaq to wife

Dehradun News: पत्नी को तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband for giving triple talaq to wife
कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक देने और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर पुलिस पर शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया था। न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में थाना सहसपुर के खुशहालपुर निवासी फिरदौश ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर के आसनबाग कब्रिस्तान निवासी सनोवर अली से उनका निकाह हुआ था। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। बाद में पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। एक दिन विरोध किया तो पति ने तीन तलाक कहकर लाठी-डंडों से मारपीट की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed