फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against four on charges of irregularities in the firm

Dehradun News: फर्म में गड़बड़ी के आरोप में चार पर मुकदमा

Sat, 22 Feb 2025 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four on charges of irregularities in the firm
Iडालनवाला पुलिस ने साझेदारी फर्म में गड़बड़ी के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्म के संचालक को पार्टनरों ने ई-मेल के माध्यम से फर्जी बिल तैयार कर भेजे। साथ ही फर्जी इनवॉइसेज भी तैयार कर इनकम टैक्स विभाग में प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

I
Iडालनवाला प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि ईसी रोड स्थित लाइफ केयर मेडिसर्ज की संचालक अंशिका गोयल और श्वेता हैं। उन्होंने अपने अधिकृत प्रतिनिधियों नितिन गोयल और चंद्र विकास के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि मैसर्स अरोमा इंडिया के पार्टनर अंकुश रोहिला और अखिलेश रोहिला ने फरवरी 2022 में ई-मेल के माध्यम से फर्जी बिल तैयार कर उन्हें भेज दिए। इस फर्म ने वित्तीय वर्ष 2018 से 22 के फर्जी इनवॉइसेज तैयार कर उन्हें इनकम टैक्स विभाग में भी प्रस्तुत किए। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) राजीव खट्टर और अकाउंटेंट मनोज गिरी भी शामिल थे। शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने अंकुर रोहिला, अखिलेश रोहिला, राजीव खट्टर और मनोज गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed