फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against five people

Dehradun News: नाले और जलस्रोतों में कचरा डालने वाले पांच पर मुकदमा

Wed, 23 Apr 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five people

विज्ञापन
डेयरी से निकला कचरा नाले में डालने वाले तीन डेरियों के संचालकों समेत पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। नालों के रास्ते यह कचरा नदी में जा रहा था। एसएसपी अजय सिंह ने इस कार्रवाई को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को जोगीवाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी कर्मचारियों के क्षेत्र में घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि राजीव नगर के पास अहसान अली की डेयरी है। इस डेयरी में करीब 40 गाय-भैंस हैं। इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि इस डेयरी का कचरा और गोबर आदि नाले में बहाया जाता है। यह नाला रिस्पना नदी में गिरता है। इससे नदी का जल भी दूषित हो रहा है। पूछताछ की गई तो पता चला कि अहसान अली वहां पर काफी सालों से रह रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह दीपनगर के रहने वाले अजय सोनकर और करण सिंह नेगी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी भी अपनी डेयरी के कचरे को नाले में बहाकर गंदगी फैला रहे थे। एसओ ने बताया कि दोनों मुकदमों में जांच की जा रही है।उधर, राजपुर थाने में सुंदर सिंह और पंकज थापा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed