फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against car driver, girl still in coma

Dehradun News: कार चालक के खिलाफ मुकदमा, युवती अब भी कोमा में

Wed, 30 Aug 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against car driver, girl still in coma
हाथीबड़कला में पैदल युवक और युवती को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल हुई कर्नल बख्शी की बेटी अब भी कोमा में बताई जा रही है। जबकि, युवक की हालत भी गंभीर है, जिसका इलाज सीएमआई अस्पताल में चल रहा है। वहीं, कार में सवार रहे तीन युवक भी एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार रात करीब पौने बारह बजे एक तेज रफ्तार कार ने सर्वे गेट के सामने पैदल चल रहे युवक आकाश कुमार और युवती रोशनी को टक्कर मार दी थी। ये दोनों पास के एक मॉल से डिनर करने के बाद लौट रहे थे। इसके बाद कार कूड़ेदान से टकराकर पलट गई थी। हादसे में कार में सवार अभिषेक राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए थे। आकाश कुमार और रोशनी बख्शी को उनके परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार रात को आकाश के भाई सागर कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। एसएचओ कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार का चालक और अन्य दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं। घायल रोशनी बख्शी अब भी कोमा में बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed