फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against the youth who threatened to make the girl's photo viral

युवती की फोटो वायरल करने की धमकी पर युवक के खिलाफ केस

Tue, 07 Dec 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case against the youth who threatened to make the girl's photo viral
देहरादून। सेना में खुद को मेजर बताते हुए एक युवक ने युवती से चेटिंग वेबसाइट पर दोस्ती कर ली। आरोपी ने युवती से उसकी आपत्तिजनक फोटो लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। पीड़ित युवती की शिकायत पर पटेलनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती चेटिंग साइट वाकी पर अभिनव लियर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो आरोपी ने खुद को सेना में मेजर बताया। इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी को लिए प्रपोज किया। पीड़िता सेना में मेजर समझकर मान गई। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने पीड़िता से उसकी अश्लील फोटो मांगी और अपनी भी दिखाई। पीड़िता ने भेजी दी। आरोपी इसके बाद अन्य अभद्रता पर उतर आया। पीड़ित ने उसे ब्लॉक कर दिया। जिस पर आरोपी उसे कभी कॉल तो कभी मैसेज के जरिए परेशान करता। उसे जोड़ते हुए कई अन्य लोगों ने भी पीड़िता से उनकी निजी जानकारी सैन्य अफसर बताते हुए मांगी। इसके अलावा भी परेशान किया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed