फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against six including husband, mother-in-law and father-in-law in dowry harassment

Dehradun News: दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर समेत छह पर मुकदमा

Mon, 06 May 2024 03:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Case against six including husband, mother-in-law and father-in-law in dowry harassment

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप के पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि पिता ने कर्ज लेकर उनका निकाह किया था। ससुराल पक्ष निकाह के चार दिन बाद से उनसे पांच लाख रुपये और कार लाने की मांग करने लगे। नहीं देने पर धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।



पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनका निकाह सहारनपुर के बेहत थाना क्षेत्र के घेलावाला निवासी शोएब से हुआ था। पिता ने 2.35 लाख रुपये देकर उनको घर से विदा किया। बताया कि पति शोएब, ससुर गुफरान, सास रूकसाना, देवर शौकिन, चाचा ससुर इरफान और छुटमलपुर निवासी चाचा ससुर फुरकान निकाह में दिए गए सामान से खुश नहीं थे। चार दिन बाद सभी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बताया कि वह अपने मामा के घर पर रह रही हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शोएब, गुफरान, रूकसाना, शौकिन, इरफान, फुरकान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और दहेज निषेध अधिनियम आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि एएसआई सुनील कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed