फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against seven people for conspiracy to grab land compensation

Dehradun News: जमीन का मुआवजा हड़पने के षड्यंत्र में सात लोगों के खिलाफ केस

Mon, 27 May 2024 04:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Case against seven people for conspiracy to grab land compensation
सहसपुर थाना क्षेत्र में भूमि का मुआवजा हड़पने का षड्यंत्र रचने पर सहसपुर और विकासनगर के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के सभावाला निवासी इस्लाम अली ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण होना था। बताया कि भूमि उनके पिता फरजंद के नाम है। बताया कि सहसपुर के हसनपुर निवासी जैद रफी अंसारी, शकील, विकासनगर के गुरुद्वारा गली निवासी जुनैद अंसारी, विकासनगर निवासी जाहिद हसन, शहजाद, नफीस, शकूरी ने भूमि का मुआवजा हड़पने के इरादे से षड़यंत्र के तहत भूमि को अपनी बताते हुए कूटरचित दस्तावेज के आधार पर अपना दावा पेश किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिग्रहण के लिए जारी राजपत्र में जैद रफी अंसारी और जुनैद अंसारी का नाम प्रकाशित नहीं हुआ था। बताया कि जैद रफी अंसारी और जुनैद अंसारी, जाहिद हसन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि का मुआवजा हड़पने का षड्यंत्र रचा था। वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि मामले में धोखाधाड़ी, कूटरचना, जाली दस्तावेज को असली बताकर प्रयोग करना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed