फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Carved roads, flowing sewer water, what kind of capital

खुदी सड़कें, सड़क पर बहता सीवर का पानी, यह कैसी राजधानी

Mon, 08 Feb 2021 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Carved roads, flowing sewer water, what kind of capital
भले ही सरकार दूनवासियों को स्मार्ट सिटी का ख्वाब दिखा रही है, लेकिन वर्तमान में शहर की जो दशा है, उससे स्मार्ट सिटी का सपना केवल सपना ही लग रहा है। जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं, कई जगह सड़क पर सीवर बह रहा है। पानी के लीकेज की समस्या भी बनी हुई है, लेकिन स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वालों की इस ओर नजर नहीं जा रही है।
विज्ञापन

दून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लंबा चौड़ा प्लान बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दून शहर पूरी तरह से स्मार्ट हो जाएगा, लेकिन वर्तमान में दून की जो हालत है, लगता नहीं कि स्मार्ट शहर का सपना कभी पूरा हो जाएगा। शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां सड़कों को छलनी न किया गया हो। कहीं, सीवर लाइन के लिए तो कहीं पेयजल लाइन के लिए। इन सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में तो सड़कों पर चलना खतरे से कम नहीं है। यही नहीं कई जगह सड़कों पर सीवर भी बह रहा है।
विज्ञापन

पटेलनगर के मंडी चौराहे पर सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू से परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। राजधानी के आरकेडिया और ईस्टहॉप टाउन में तमाम सड़कें खुदी पड़ी हैं। लाइनें लीक हैं, लेकिन कोई भी इनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में राजधानी को स्मार्ट बनाने की मंशा पर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed