फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car went out of control and fell into tons, one dead, one serious

Dehradun News: अनियंत्रित होकर टोंस में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर

Thu, 14 Nov 2024 03:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Car went out of control and fell into tons, one dead, one serious
हरिपुर-कोटी-मीनस राज्य राजमार्ग पर कालसी से कोटी की ओर जा रही एक कार छिबरौ के पास अनियंत्रित होकर टोंस में गिर गई। इस दौरान सिरमौर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार मालिक की चार वर्षीय बेटी को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालसी ब्लॉक के दोऊ गांव निवासी जयपाल (32) का खेरूवा तुनिया खेड़े में प्रोविजन स्टोर है। वह बुधवार को खमरौली गांव स्थित अपने ससुराल से बेटी ताशी चौहान (4) को लेकर कार से अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के कमरो तहसील के जामना निवासी अंकित (25) पुत्र दिलीप सिंह ने कार में लिफ्ट ली। दोपहर करीब 2.15 बजे छिबरौ के पास कार अनियंत्रित हो गई और करीब 250 मीटर खाई में लुढ़कते हुए सीधा टोंस में पहुंच गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी कालसी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कार मालिक जयपाल की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार मालिक की बेटी ताशी चौहान को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed