{"_id":"612a8d428ebc3e494b23c0c5","slug":"car-stuck-in-strong-current-police-rescued-the-riders-city-news-drn388793614","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बहाव में फंसी कार, पुलिस ने सवारों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बहाव में फंसी कार, पुलिस ने सवारों को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीमानसिंह सहस्रधारा रोड पर चेतावनी बोर्ड और पुलिस की बैरिकेडिंग को नजरअंदाज करते हुए कार सवार नदी के तेज बहाव में चले गए। फंसे तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर कार सवार दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया।
एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने यहां पर बैरिकेड और पत्थर भी लगाए हुए थे। ताकि, लोग आगे तेज बहाव में न जाएं। बावजूद इसके कार सवारों ने बैरिकेड और पत्थर वहां से हटा दिए। शुक्रवार रात खैरीमान सिंह के ग्राम प्रधान ने मालदेवता चौकी में सूचना दी थी कि सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई है। इसमें कई लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसएसआई आशीष रावत, मालदेवता चौकी प्रभारी किशन देवरानी और कांस्टेबल प्रदीप व कांस्टेबल सुरेश रमोला मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि कार के अंदर दो व्यक्ति फंसे हुए थे।
कांस्टेबल ने रस्सी के सहारे पानी के तेज बहाव में जाकर दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और बमुश्किल दोनों को सुरक्षित निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मौके पर लगे बैरिकेट और पत्थरों को हटाया गया था। पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को समझाया भी, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। घायलों के नाम संजीत निवासी राजपुर और विनय गुप्ता निवासी निरवाना गुड़गांव हैं।