{"_id":"5c8f985fbdec2213fb2cbf7c","slug":"car-overturned-on-road-in-devidhura-uttarakhand-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी की कार सड़क से नीचे पलटी, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी की कार सड़क से नीचे पलटी, मौके पर मौत
Mon, 18 Mar 2019 06:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
देवीधूरा में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में देवीधुरा से पखोटी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को हयात सिंह पुत्र बहादुर सिंह ग्राम पखोटी कार संख्या UK 04 K 1539 से अपने घर वापस लौट रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
हयात सिंह पीडब्ल्यूडी में गैंग मेट की नौकरी करते थे। वह शाम के समय अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, लेकिन घर से महज दो किलोमीटर पहले ही कार हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन