फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car hit bike at mussoorie road

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 28 May 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
car hit bike at mussoorie road
सड़क हादसा - फोटो : Getty

मसूरी रोड पर टायर फटने से असंतुलित कार की टक्कर से बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। उधर, दो वाहनों की टक्कर से तीन लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


नेहरू कालोनी के शिवपुरी निवासी हाबिद (28) शुक्रवार दोपहर मोटर साइकिल पर सवार होकर मसूरी की तरफ जा रहा था। इसी बीच डीआईटी गेट के पास सामने से आ रही कार ने हाबिद की बाइक को सीधी टक्कर मार दी है। हादसे में हाबिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दून अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि हरियाणा निवासी हरपाल कार को लेकर मसूरी से देहरादून लौट रहा था। रास्ते में टायर फटने के कारण कार असंतुलित होकर बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा हरिद्वार बाईपास पर पुरानी पुलिस चौकी के पास हुआ। यहां ट्रक और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक अकरम निवासी जमालपुर (हरिद्वार), क्लीनर समीर निवासी जमालपुर कलां ज्वालापुर और डंपर चालक छोटेलाल निवासी शिवा डेरी हरिद्वार घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed