फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Fell into into Muradnagar gang nahar, Family members of drowned girl feared

गाजियाबादः गंगनहर में कार सहित डूबी छात्राओं के परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Mon, 03 Feb 2020 10:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 10:37 PM IST
सार

  • डीआईजी ने पटेलनगर कोतवाल को दिया जांच का आदेश 
  • शनिवार रात में मुरादनगर के पास गंगनहर में गाड़ी गिरने से डूब गई थीं दोनों छात्राएं

विज्ञापन
Car Fell into into Muradnagar gang nahar, Family members of drowned girl feared
गंगनहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के पास गंगनहर में कार गिरने से डूबी दून की दोनों छात्राओं के परिजनों ने बेटियाें के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने उनकी शंकाओं का संज्ञान लेकर पटेलनगर कोतवाल को जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


एक फरवरी की रात मुरादनगर के पास गंगनहर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कार गिर गई थी। हादसे में देहरादून की छात्राएं कनिका बिंदल और सृष्टि जोशी के अलावा दो अन्य युवक भी पानी में बह गए थे। छात्राओं के डूबने की खबर से दोनों के घरों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

 

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रही थीं दोनों छात्राएं

एनडीआरएफ की टीमें तब से ही डूबे युवकों और लड़कियों की तलाश में जुटी हैं। कनिका और सृष्टि के पिता और अन्य रिश्तेदार मुरादनगर में पुलिस के साथ उनकी तलाश में जुटे हैं। दून के गौतम विहार और मेहूवाला रोड निवासी दोनों छात्राएं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रही थीं।

कनिका बिंदल के भाई आदि ने सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी से मिलकर दोनाें छात्राओं के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। यह बात उनके समझ से परे है कि दोनों छात्राएं मुरादनगर कैसे पहुंच गई। कार में जो अन्य युवक थे, उनकी पृष्ठभूमि अच्छी नहीं है। ऐसे में उन्हें कई तरह की शंकाएं हैं। इस पर डीआईजी जोशी ने पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी को परिजनों से बात कर पूरे मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed