फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch on Mussoorie Dhanaulti Road, Former nagar palika President Injured

मसूरी-धनोल्टी मार्ग से चंबा जा रही कार खाई में गिरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गंभीर घायल

Sun, 18 Oct 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch on Mussoorie Dhanaulti Road, Former nagar palika President Injured
car Accident in mussoorie - फोटो : अमर उजाला

मसूरी-धनोल्टी मार्ग से होते हुए चंबा जा रही एक कार रविवार शाम खाई में गिर गई। हादसे में चंबा के 58 वर्षीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, धनोल्टी फायर सर्विस के जवान और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। टीम ने उन्हें स्थानीय लोगें की मदद से खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे की है। विक्रम सिंह कार संख्या यूके07 डीआर 9017 चंबा जा रहे थे लेकिन अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरी। पुलिस का कहना है कि खाई बहुत गहरी थी। हादसे में वे बाल-बाल बचे हैं। अभी उनका इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तिलणी के नजदीक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर डीडीआरएफ द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।

जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे रुद्रप्रयाग से गौचर की तरह जा रहा अर्टिका कार तिलणी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार व डीडीआरएफ प्रभारी भगवान सिंह रौथाण मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल खुर्शीद पुत्र अब्दुल अजीम, निवासी नजीमाबाद व रामसू कुमार पुत्र अजीम अहमद घायल हो गए। दोनों को रेस्क्यू दल द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed