फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into Ditch in champawat one youth killed

श्राद्ध में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 19 May 2019 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Car fell into Ditch in champawat one youth killed
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के लोहाघाट विकासखंड में किमतोली-पोखरीबोरा सड़क पर अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। कार में दो लोग सवार थे। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। दोनों युवक पोखरीबोरा से  श्राद्ध में शामिल होकर किमतोली लौट रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार को किमतोली निवासी सुरेश सिंह अधिकारी (30) पुत्र हीरा सिंह पोखरीबोरा में श्राद्ध में शामिल होने गया था। शाम को किमतोली निवासी राकेश सिंह अधिकारी (28) पुत्र कुंदन सिंह के साथ सुरेश अल्टो कार (यूके 03टीए/1215) से घर किमतोली लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदमाली और पोखरीबोरा के बीच कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही अग्निशमन के फायर सर्विस अधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में राहत टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत टीम ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। घायलों को आपात चिकित्सा सेवा 108 से लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन राकेश सिंह अधिकारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

 

राकेश सिंह अधिकारी दिल्ली में निजी क्षेत्र में काम करता था। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेश सिंह अधिकारी को हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

दोनों युवक पोखरीबोरा से श्राद्ध में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। राकेश अविवाहित था और उसके चार भाई हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

इस साल 139 दिनों में सड़क हादसे में 15 मौतें 
जिले में 2018 से अब तक हुए 41 सड़क हादसों में 47 जान जा चुकी हैं। जनवरी 2019 से अब तक 15 मौतें और 19 लोग घायल हो चुके हैं। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज गति और लापरवाही से हुई हैं। शनिवार देर शाम को पोखरीबोरा में जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां भी सड़क ठीकठाक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed