फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into a ditch near Bataghat, three tourists injured

बाटाघाट के पास कार खाई में गिरी, तीन पर्यटक घायल

Wed, 28 Jul 2021 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch near Bataghat, three tourists injured
बाटाघाट के पास खाई में गिरी कार। - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। शहर के एनएच 707 ए पर बाटाघाट के पास एक कार खाई में गिर गई। घटना में तीन पर्यटक घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि धनोल्टी से आ रही कार शहर के बाटाघाट और फरकला के पास गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला। तीनों पर्यटकों को उप जिलाचिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायलों में सुशील चंद्र निवासी अमर कॉलोनी दिल्ली, अनुराग निवासी ज्योति नगर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और रामेश्वर निवासी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली शामिल हैं। सभी घायलों की हालत ठीक है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed