{"_id":"5f6f94ad8ebc3e9bd646dc81","slug":"car-falls-into-the-ditch-uncontrolled-two-injured-vikas-nagar-news-drn3572836154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल
विज्ञापन
चिरमिरी के पास खाई में झाड़ियों में अटकी कार।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक कार चिरमिरी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में जाने के बाद पेड़ और झाड़ियों के बाद कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार में मौजूद दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम 5:30 बजे की है। यमुनानगर से कुछ पर्यटक घूमने के लिए कार में सवार होकर चकराता आए थे। शाम को वे सनसेट प्वाइंट से घूमने के बाद बाजार लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों की पहचान विपिन कुमार पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी ग्राम सीमालाना बड़गांव सहारनपुर और अवनीश त्यागी पुत्र राकेश कुमार त्यागी निवासी त्यागी गार्डन यमुनानगर के रूप में हुई। वहीं दूसरा युवक आशु कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी बटिला देवबंद सहारनपुर पूरी तरह से स्वस्थ है।