फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car falls in river on Badrinath highway one injured two Two missing

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Sun, 19 Jan 2020 06:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jan 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Car falls in river on Badrinath highway one injured two Two missing
नदी में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में कार स्वामी और उनके एक रिश्तेदार की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि कार स्वामी की बेटी की ऊपर ही छिटकने से जान बच गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मृतकों के शव कार के अंदर से निकाल लिए हैं। मृतकों के परिजनों ने बताया कि वह लोग धारी देवी मंदिर जाने की बात कहकर गए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद श्रीकोट गंगानाली निवासी गढ़वाल विवि के कर्मचारी देवेंद्र सिंह (52) पुत्र रविराम अपनी बेटी दिव्यांशी (16) और बड़ी बेटी के देवर प्रवीण कुमार (28) पुत्र हर्षमणि निवासी त्यागणी पौखाल (टिहरी) के साथ अपनी कार में धारी देवी दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन वह धारी से आगे खांकरा की ओर चले गए। तभी वापसी में श्रीनगर से करीब 16 किलोमीटर दूर कलियासौड़ में उनकी कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी (श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील) में जा गिरी। 
विज्ञापन


खाई में लुढ़कते हुए दिव्यांशी ऊपर ही छिटक गई, जिसे बचा लिया गया, जबकि देवेंद्र और प्रवीण कार के अंदर ही रह गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने मशीनों की मदद से कार को पानी से बाहर निकालते हुए कार के अंदर से दोनों मृतकों के शव निकाले हैं। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि दिव्यांशी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके माथे और हाथ में चोट है। उसने बताया कि कार पिता चला रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशी के लिए देवदूत बना अज्ञात युवक

दिव्यांशी को बचाने एक अज्ञात युवक देवदूत की तरह आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के गिरने के दौरान वहां से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। जैसे लोग अपने वाहनों से बाहर आए, तो उन्होंने दिव्यांशी को नदी किनारे गिरे देखा। इन्हीं वाहनों में शामिल एक कार में सवार युवक बिना किसी देरी के सीधी खाई में दौड़ पड़ा और दिव्यांशी को कंधे में अन्य लोगों की मदद से ऊपर ले आया।

हाईवे की हालत भी है खराब
जिस स्थान पर वाहन गिरा है, वहां पर राजमार्ग की हालत बहुत खराब है। पहाड़ी की ओर पत्थर गिरने का खतरा भी बना रहता है, ऐसे भी हो सकता है कि वाहन चालक पहाड़ी की ओर देखने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो बैठा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed