{"_id":"e1ce4f2a4d486cafeb02bdc5e5770a8d","slug":"car-fall-into-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Nov 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर सोमवार की देर रात मारुति 800 कार चौबट्टा से चार किमी आगे गहरी खाई में जा गिरी। कथूली गांव के पास हुए हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वालों में दो युवतियां और दो पुरुष शामिल हैं। सोमवार देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद शवों को खाई से निकाला गया।
कार सवार मंगलानंद, भजन सिंह, मालती और मेघा की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया गया कि कार चौबट्टा से थापला जा रही थी।
विज्ञापन