फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Car collides with Hydra on under construction expressway 11 month old innocent dies

Dehradun: निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर हाइड्रा से टकराई कार, 11 महीने के मासूम की मौत

Tue, 06 Feb 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 06 Feb 2024 06:12 PM IST
सार

मौके पर पुलिस ने देखा कि वहां एक हाइड्रा मशीन से कार की टक्कर हुई थी। कार में गौरव कुमार, उनकी पत्नी स्विटी, मां उषा रानी और 11 महीने का बेटा सार्थक सवार थे।

विज्ञापन
Dehradun News Car collides with Hydra on under construction expressway 11 month old innocent dies
बच्चे की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर से आ रही एक कार निर्माणाधीन दून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर एक हाइड्रा मशीन से टकरा गई। हादसे में 11 माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि, बच्चे के पिता, मां और दादी जख्मी हो गए। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


घटना आशारोड़ी क्षेत्र की है। एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने देखा कि वहां एक हाइड्रा मशीन से कार की टक्कर हुई थी। कार में गौरव कुमार, उनकी पत्नी स्विटी, मां उषा रानी और 11 महीने का बेटा सार्थक सवार थे। परिवार नंदा एन्क्लेव हरभजवाला का रहने वाला है। पुलिस सभी घायलों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: किशोरियों के साथ हुई अपहरण व दुष्कर्म की घटनाओं पर महिला आयोग सख्त, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अन्य तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं। एसओ ने बताया कि मौके से हाइड्रा मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से सुबह लौटते समय उनकी कार इस दुर्घटना की शिकार हो गई। कहा, फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed