फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car broke police barrier.

जायलो का कहर, तोड़ दिए पुलिस के दो बैरियर

Wed, 24 Jun 2015 03:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Jun 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
car broke police barrier.

तेज रफ्तार जायलो कार ने घंटाघर के पास सड़क के किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार बैक करके फिर टक्कर मारी। इससे एक किशोर घायल हो गया। भीड़ जुटने पर कार चालक कार को लेकर तेजी से भाग निकला।

विज्ञापन


इस दौरान कई लोग कार की चपेट में आने से बचे। कार चालक पुलिस के दो बैरियर तोड़कर आगे निकल गया, लेकिन पीछा कर रही पुलिस ने डीआईटी के पास उसे दबोच लिया। पीड़ित पक्ष आरोपी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी रंजीत भाटिया अपने भांजे निर्मल सिंह के साथ मंगलवार रात 10.30 बजे के करीब घंटाघर गए थे। इसी बीच तेजी से आई जायलों कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ तो आरोपी ने फिर उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार निर्मल सिंह घायल हो गया। विवाद बढ़ता देख मौके पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया। इस बीच जायलो कार चालक कार लेकर तेजी से भाग निकला। हालांकि गनीमत रही कि कोई कार की चपेट में नहीं आया। इसी बीच उधर से गुजर रहे एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने पुलिस को सूचना दी और कार का पीछा किया।

पुलिस को अपने पीछे आता देख कार चालक बेतहाशा भागने लगा। वह दिलाराम चौक पर पुलिस का बैरियर गिराकर तेजी से निकल गया। मसूरी डायवर्जन पर भी वह पकड़ में नहीं आया और बैरियर तोड़कर निकल गया। इसके बाद उसे डीआईटी के पास पुलिस ने दबोच लिया। देर रात पुलिस उसे धारा पुलिस चौकी ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही थी।

पार्टी में हंगामे पर जताया विरोध

राजपुर रोड पर एक अधिकारी की पार्टी में शराब पीकर हंगामा होने पर लोगों ने विरोध जताया है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। एक अधिकारी ने मंगलवार रात पार्टी दी थी। देर रात शराब के नशे में धुत्त कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए लोगों से बदतमीजी की।


इसके बाद कई लोगों ने पार्टी स्थल पहुंचकर विरोध जताया। शोर-शराबा होने पर पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस विरोध करने आए लोगों को समझा-बुझाकर ले गई। हालांकि अधिकारी से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस जानकारी होने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed