फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car and bike Accident in kotdwar one killed

नजीबाबाद हाईवे पर कार ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Car and bike Accident in kotdwar one killed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और नजीबाबाद के मध्य तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


एसआई भावना भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे नजीबाबाद रेलवे फाटक के पास एनएच पर दिल्ली से पौड़ी जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल और साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सोमपाल (32) पुत्र निहाल सिंह और उसकी पत्नी उमा देवी (20) निवासी ग्राम रामदासवाली थाना भागूवाला, जिला बिजनौर यूपी और साइकिल सवार गजराज सिंह (32) पुत्र छतर सिंह निवासी चीनी मिल मदनपुरा, जिला बिजनौर यूपी घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को कार चालक ने यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उमा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सोमपाल और उसकी पत्नी रविवार सुबह कोट मेले में जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पालकोट कार हादसे में मृतक की हुई शिनाख्त

लैंसडौन-कोटद्वार मार्ग पर शनिवार रात को पालकोट गांव के पास हुई कार दुघर्टना में मृतक की शिनाख्त हो गई है। दुर्घटना में चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

शनिवार रात आठ बजे लैंसडौंन से कोटद्वार आ रही एक बोलेरो कार पालकोट गांव के समीप खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से एक ने कोटद्वार बेस अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था।

एसआई मनोज रावत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कार चालक मोहित चौहान (39) पुत्र रमेश कुमार निवासी हुसैनपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

दूसरी ओर, सभी घायलों को उपचार के लिए यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ग्राम सरकंडा थाना धामपुर, जिला बिजनौर यूपी निवासी सुभाष (46) पुत्र दिलबर सिंह, दिनेश सिंह (42) पुत्र चंद्रपाल सिंह और यश कुमार (45) पुत्र नत्थू सिंह, बॉबी (14) पुत्र मोहित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed