{"_id":"5add5d304f1c1ba1098b5fa1","slug":"car-accident-in-tehri-two-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Apr 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को उत्तराखंड के नई टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दंपति ने अपनी जान गवां दी। वहीं एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, सुबह तकरीबन सात बजे देवप्रयाग यूनिट क्षेत्रांतर्गत स्थित देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर तीन धारा से दो किमी आगे धौलीधार के पास इंडिगो वाहन संख्या -0ए07 एबी-9725 दुर्घटना ग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई ।
विज्ञापन
जिसमें मनोज मित्तल पुत्र स्वर्गीय सुन्दर लाल मित्तल उम्र -46 वर्ष, संगीता मित्तल पत्नी मनोज मित्तल उम्र -40 वर्ष निवासी -अगस्त मुनि जनपद -रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं चालक अतुल पुत्र देवेंद्र सिंह ग्राम -तुणख्या कोट ब्लॉक जनपद पौडी गढ़वाल उम्र- 33 वर्ष घायल बुरी तरह हो गए। घायल की गम्भीर अवस्था को देखते हुए सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया है । वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन