फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident in Ramnagar Bolero going from Delhi to Chaukhutia met with an accident one dead four injured

Nainital: चौखुटिया जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल, मां के निधन की खबर सुन घर आ रहे थे बेटे

Sat, 30 Nov 2024 12:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Nov 2024 12:44 PM IST
सार

मां की निधन की खबर सुन बेटे घर के लिए निकले थे, लेकिन उनके साथ भी इतनी बड़ी अनहोनी हो गई। दुर्घटना में एक भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car Accident in Ramnagar Bolero going from Delhi to Chaukhutia met with an accident one dead four injured
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दिल्ली से चौखुटिया जा रही बोलेरो शनिवार की तड़के मोहान फैक्ट्री के आगे एक नाले में गिर गई। जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

     
 चौखुटिया के भैल्टा गांव के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं,जिनकी माता हंसी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन होने पर पूरन सिंह के साथ दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह सभी गांव के लिए चल दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से चौखुटिया चलने वाले बोलेरो चालक भीम सिंह निवासी चौखुटिया की बोलेरो में सभी सवार हुए। रात करीब 1:30 बजे सभी रामनगर पहुंच गए थे। सुबह 4 बजे मोहान आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलेरो नाले में 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Dehradun: पुलिस व्यवस्था में दो भागों में बंटा राजधानी का देहात क्षेत्र, इन दो महिला एसपी को मिली जिम्मेदारी

एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने सभी को रामनगर अस्पताल भिजवाया। रामनगर अस्पताल में चालक भीम सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed